बसना: पीसीएस अंडर टूर्नामेंट जगदीशपुर में,  24 टीमों के बीच ... - CG Sandesh

बसना: पीसीएस अंडर टूर्नामेंट जगदीशपुर में, 24 टीमों के बीच चलेगी ड्युज बॉल प्रतियोगिता

बसना। जगदीशपुर में टी‌ 20 मैच ड्युज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया। पहला मैच बारडोली और नौगड़ी के मध्य खेला गया जिसमें नौगड़ी ने टास जीतकर 20 ओवर में 165 रन बनाए। जबाब में बारडोली की टीम 124 रन बना सकी। इस तरह नौगड़ी की टीम 41 रन से जीत दर्ज की। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जगदीशपुर सरपंच अर्चना‌ अजय कुलदीप, अध्यक्षता भुतपूर्व क्रिकेटर एफ.ए. नंद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडविन सिंग, पीसीएस से युधिष्ठिर साहू, मालिक राम पटेल आदि उपस्थित थे।

पीसीएस से जुड़ने के उपरान्त पहली बार जगदीशपुर की टीम ड्युज टूर्नामेंट करवा रही है ‌। कुल 24 टीमों के बीच प्रतियोगिता होगी। प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे। सभी मैच मैट पर खेला जायेगा। मुख्य अतिथि ने आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ी भावना से खेलने कि अपील की। उद्घाटन अवसर सभी अतिथियों ने शो मैच खेल रही दोनों टीम जगदीशपुर और बारडोली के खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त किया। नंद ने सभी खिलाड़ियों को खेल नियम के अनुसार खेलने की नसीहत दी तथा फुलझर‌ क्रिकेट संघ के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सुसंजीत सिंह, मंजीत कन्हेर, गोपी चौहान, अमन, सुब्रत, नरेंद्र सुरजाल, अमन कलेत सहित खिलाड़ी गण, आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।


अन्य सम्बंधित खबरें