छत्तीसगढ़: SI भर्ती प्रक्रिया तेज, मई के पहले सप्ताह से डाउनल... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: SI भर्ती प्रक्रिया तेज, मई के पहले सप्ताह से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस के उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर व सूबेदार के 975 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हुई है. अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मई के प्रथम सप्ताह से CG Police की वेबसाइट डाउनलोड कर सकेंगे. मई के चौथे हफ्ते से शारीरिक नापजोख व प्रमाण-पत्रों की जांच शुरू होगी. इसके अलावा  मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित नवीन बस्तर फाइटर्स बल के 2100 आरक्षक पदों हेतु मई के द्वितीय सप्ताह से आवेदकों की शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ होगी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें