सरायपाली : सट्टा पट्टी लिखने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार.  - CG Sandesh

सरायपाली : सट्टा पट्टी लिखने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 28 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि गुरूनानक चौक में अपने दोना पत्तल के दुकान के सामने रोहन बेहरा नाम का व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किये। जहां एक व्यक्ति अपने दोना पत्तल दुकान के सामने में बैठकर सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे पकडकर पुछताछ किया जिसने अपना नाम रोहन बेहरा पिता शंभु बेहरा उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नं0 12 उडियापारा सरायपाली, थाना सरायपाली का रहने वाला बताया. आरोपी रोहन बेहरा के कब्जे से एक नग सट्टा पर्ची जिसमें अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा हुआ, नगदी रकम 4250 रूपये एवं एक नग डाटपेन को गवाहान के समक्ष जप्त किया गया.

इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि उडियापारा में अपने चाय दुकान के सामने अब्दुल मोईन नाम का व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किये। जहां एक व्यक्ति चाय दुकान के सामने में बैठकर सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे पकडकर पुछताछ किया जिसने अपना नाम अब्दुल मोईन पिता अब्दुल मजीद उम्र 42 वर्ष जाति मुसलमान साकिन वार्ड नं0 06 ईस्लाम मोहल्ला थाना सरायपाली का रहने वाला बताया. आरोपी अब्दुल मोईन के कब्जे से एक नग सट्टा पर्ची जिसमें अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखे हुये है नगदी रकम 3100 रूपये एवं एक नग डाटपेन को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें