सरायपाली: दूकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खांक - CG Sandesh

सरायपाली: दूकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खांक

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बलौदा में 28 मार्च की दोपहर एक होटल में आग लग गयी जिससे दुकानदार का सामान जलकर खांक हो गया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक़ आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी. आग फैलने से वहां रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे आग और तेज़ी से फ़ैल गया.

दुकानदार ने हाल ही में दुकान के बगल में प्लास्टिक हार्डवेयर की भी दुकान खोली थी उस दुकान का भी सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की सुचना पर सरायपाली से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें