महासमुंद: कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का निराकरण तय सीमा में करने के निर्देश दिए
जन चौपाल में कलेक्टर क्षीरसागर को ग्राम बम्हनी के ग्रामीणों ने महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत कार्य दिलाने की मांग की। ग्राम बरोण्डाबाजार के हमर छत्तीसगढ़ महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने बच्चों के लिए स्कूली ड्रेस सिलाई के लिए कपड़ा व्यवस्था कराने कहा। ग्राम पड़कीपाली के श्रीमती किरण चंद्राकर ने गांव मंे ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर यथाशीघ्र सुधरवाने का अनुरोध किया। ग्राम बिरकोनी के बाबूलाल साहू ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम आमाकोनी केगोविंद मोंगरे ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके घर में शौचालय निर्माण अधूरा होने पर पूर्ण कराने, ग्राम मुढ़ेना के भरतलाल साहू ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने के लिए आवेदन सौंपा।
कलेक्टर जन चौपाल में कलेक्टर क्षीरसागर को ग्राम चारभाठा के जेठूराम साहू ने बताया कि उनके खाते में गत दो वर्षाें से पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। महासमुंद के नागेश्वर राव भोसले ने आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनके दोनों हाथों के अंगुलियों के निशान बॉयोमेट्रिक मशीन पर नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। ग्राम घोड़ारी के फुलबासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने, ग्राम सावित्रीपुर के हीरालाल ने अभिलेख में दुरूस्तीकरण कराने, ग्राम खम्हरिया के मनीष चंद्राकर ने गांव में नया विद्युत पोल लगवाने का अनुरोध किया।