करंट लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या, रात को परिजनों से हुआ था वि... - CG Sandesh

करंट लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या, रात को परिजनों से हुआ था विवाद, केबल से लिपटी मिली लाश

जांगजीर-चांपा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ एक व्यक्ति ने खुद को करंट लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक का बेटा जब सोकर उठा तो पिता का शव पंप हाउस में मिला। वहां केबल का तार उसके हाथ में लिपटा हुआ था। इससे पहले शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया था। तब पुलिस पहुंची और उसको शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ क्षेत्र के मुड़पार गांव निवासी फागुराम सागर (45) सोमवार देर रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचा और विवाद करने लगा। इस दौरान उसने कुल्हाड़ी उठा ली और पत्नी व बच्चों को मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह परिवार ने खुद को घर में बंद कर लिया। इसके बाद भी फागूराम शांत नहीं हुआ तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।

डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और फागूराम को समझाकर शांत किया। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। फागूराम के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 1 से 2 बजे के बीच टॉयलेट के लिए उठा था। तब उसने देखा कि पंप हाउस में सर्विस केबल से फागूराम का हाथ लिपटा हुआ है। उसने नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि फागूराम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें