रविवि की सभी वार्षिक परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त, जल्द जारी होगा नया टाइम-टेबल
पं.
रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की सभी वार्षिक परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी
गयी है. इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. यूनिवर्सिटी जल्द नया
टाइम टेबल जारी करेगा. विश्विद्यालय
की वार्षिक परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 जो
कि 16 अप्रैल से आयोजित होना था, उसे
उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के परिपालन में तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया
है.
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 28 अप्रैल को सभी कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षा कराने की घोषणा की थी, जिसके बाद रविवि ने टाइम टेबल निरस्त किया है।

अन्य सम्बंधित खबरें