महासमुन्द: जहर सेवन करने से 2 महिलाओं की मौत - CG Sandesh

महासमुन्द: जहर सेवन करने से 2 महिलाओं की मौत

29 मार्च को महासमुन्द जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 महिलाओं की जहर सेवन करने से मौत हो गयी.  

पहली घटना महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा की है जहां एक महिला ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए सोहम अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी की मुताबिक़ मृतिका गायत्री ‍निषाद पति बसंत निषाद उम्र 25 साल ग्राम बेमचा की निवासी थी.

दूसरी घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. 29 मार्च को रामपुर निवासी लोकेश्वरी ध्रुव पति तिहारू राम ध्रुव उम्र 50 साल ने जहर सेवन कर लिया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें