शादी का झांसा देकर कई सालों तक करता रहा दुष्कर्म, अब नगर सैनिक गिरफ्तार
कोरबा। जिले से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। यहाँ वर्ष 2015 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले नगर सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। शादी करने से इंकार करने पर पीडिता द्वारा थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। मामला थाना बालकोनगर का है।
मिली जानकारी के अनुसार बालको नगर निवासी प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कोरबा जिला में पदस्थ नगर सैनिक प्रीतम राठौर पिता दिलहरण राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी पथर्रीपारा वार्ड क्रमांक 18 कोरबा के द्वारा वर्ष 2015 से प्रार्थिया के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करते आ रहा है।
पीड़िता द्वारा शादी करने की बात बोलने पर आरोपी द्वारा पीड़िता का दूसरो के साथ अवैध संबंध है बोलकर गाली गलौच कर शादी करने से मना करता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 188/ 22 धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।