अनुपस्थित 7 कर्मचारियां को कारण बताओ नोटिस जारी - CG Sandesh

अनुपस्थित 7 कर्मचारियां को कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर अपर कलेक्टर एएल ध्रुव ने बुधवार को प्रातः 10ः15 बजे तहसील कार्यालय अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। अनुपस्थितों में सहायक ग्रेड-02 केतन साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर शिल्पा एक्का, सहायक ग्रेड-03 जीनत जहां एवं संगीता खलखो, चैनमैन सिकंदर राम, भृत्य भोली बाई एवं विनोद कुशवाहा शामिल है। इन्हें तीन दिनों के अंदर अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा।

ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें