सांकरा : धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार.
सांकरा पुलिस को 30 मार्च 2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि अन्तर्यामी कोंद एक धारदार चाकू को रखकर लोगों को डराते धमकाते चाकू लहरा रहा है पुलिस की टीम घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे अन्तर्यामी कोंद को पकडे जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 13 इंच, मुठ की लंबाई 5.6 इंच, फल की लंबाई 7.6 इंच, फल की चौडाई 1.2 इंच को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें