बसना: एफआईआर के आदेश पर अधिकारियो की दरियादिली, चार माह से आ... - CG Sandesh

बसना: एफआईआर के आदेश पर अधिकारियो की दरियादिली, चार माह से आदेश ठंडे बस्ते में।

बसना। भ्रष्टाचार की कीचड में जिम्मेदार अधिकारी भी फंस करके भ्रष्टाचारियो पर संरक्षण दे रहे है। संबंधित आरोपियो के विरूद्व प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी हो जाने के बाबजूद जपं बसना के अधिकारी इनको बचाने का प्रयास कर रहे है। मामले में लीपापोती कर रहे है। ऐसे में सिस्टम में सुधार कैसा होगा? प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना जनपद पंचायत के अन्तगर्त ग्राम पंचायत मेढापाली में रोजगार गांरटी योजना में गडीबडी की गई है। जिसकी जांच पूर्ण हो चुका है। दोषियो के विरूद्व एफआइआर का आदेश है। लेकिन एफआइआर करने के बजाए गोलमाल जबाब देकर पीछे हट रहे है।


बता दे कि ग्राम पंचायत मेढापाली के बादीबाहरा तालाब गहरीकरण के कार्य में अन्य प्रदेश में कार्य करने गये श्रमिको के जो कि कोरोना काल में कोरोनटाइन सेंटर में रूके थे, जिसका फर्जी मस्टर रोल तैयार करके 12750 रूपए गबन कर दिया गया है। इस मामले की जांच हुआ जिसमें शिकायत सही पाया गया है।

कायार्लय आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर का ज्ञापन दिनांक 17/11/2020 को जारी हुआ है। जिसमें सरपंच, सचिव एवं मेटगण के विरूद्व एफआइआर दर्ज करने का लेख है। इस ज्ञापन के संदर्भ में मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना ने दिनांक 28/10/2021 को ग्राम पंचायत मेढापाली के सरपंच, सचिव एवं मेंटगण के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी किया है।

सीईओ जनपद पंचायत बसना के आदेश जारी होने के बाबजूद सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी ने 04 माह से अधिक समय व्यतीत होने के बाबजूद दोषियोे के विरूद्व प्राथमिकी रिपोटर् दर्ज नही कराया है। ना प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवा कर एक प्रति जपं कायार्लय में प्रस्तुत किया है।

इस संबंध में करारोपण अधिकारी जयराम दास वैष्णव से चर्चा करने पर बताया कि उन्हे जनपद पंचायत बसना से ग्राम पंचायत मेढापाली के सरपंच, सचिव, एवं मेटगण के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु मूल आदेश की प्रति प्राप्त नही हुआ है। सीईओ जपं बसना के द्वारा जनपद पंचायत से संबधित एक वाटशप ग्रुप में उक्त आदेश को पोस्ट किए है। 

सनत महादेवा सीईओ जपं बसना से इस संबंध में चर्चा करने की कोशिश करने पर उनके मोबाइल व्यस्त बताया। वही सनत महादेवा के मोबाइल व्हाट्सएप्प नम्बर पर मैसेज कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नही किया।


अन्य सम्बंधित खबरें