महासमुंद : कथा वाचक यामिनी साहू को फोन पर धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुन्द। जिले के बागबाहरा क्षेत्र की कथा वाचक यामिनी साहू को 15 मार्च के फोन कठित पंडितों के द्वारा धमकी मिल रही थी कि वह महिला है और उन्हें भागवत कथा व्यास कद्दी पर बैठ कर वाचन करने का अधिकार नहीं है। अगर उन्होंने कथा का वाचन करने बंद नहीं किया तो उनके कथा वाचन स्थल पर आकर उन्हें व्यास गद्दी से उठा कर फेंक दिया जायेगा।
इस तरह की धमकी मिलने के बाद से यामिनी साहू ने सभी के वाइस रिकोर्डिक के साथ महासमुन्द के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला से शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई के लिए बागबाहरा थाने को आदेशित किया था। एसपी के आदेश के बाद सायबर सेल की टीम और बागबाहरा पुलिस ने वाइस काल के आधार पर मोबाइल नम्बरों की जांच कर रायपुर के एक कथा वाचक और एक नाबालिग कथा वाचक को गिरफ्तार कर लिया है।
जिनके द्वारा यामिनी साहू को फोन कर धमकी दिया गया था।