सरायपाली: जोन स्तरीय सरल प्रशिक्षण कार्यक्रम बोन्दा में किया गया आयोजित
जोन स्तरीय सरल प्रशिक्षण कार्यक्रम बोन्दा में आयोजित किया गया जिसमें संकुल बोन्दा, अमरकोट, लिमगांव व बनिगिरोला के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुवात माता सरस्वती के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ।
ततपश्चात मास्टर ट्रेनर संकुल समन्वयक अनिल पटेल के द्वारा इस प्रशिक्षण का उद्देश्य, गणित के स्तर व घर के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।प्रपत्र व एप्प के बारे में भी जानकारी दी गई। भाषा के स्तर की जानकारी संकुल समन्वयक के.सी.पटेल के द्वारा प्रस्तूत किया गया। प्रशिक्षण में समन्वयक गिरधारी पटेल, पालसिंग बंजारे व जोन के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें