महासमुंद: अलग-अलग मामलों में 2 ने लगाईं फांसी
महासमुंद जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली.
पहली घटना 31 मार्च की रात 9 बजे की है. जिसमे तेन्दुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम दाबपाली में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक हीरामन भास्कर पिता देवसिंह उम्र 55 साल ग्राम बरभांठा का निवासी था.
दूसरी घटना खल्लारी थाना क्षेत्र की है. 1 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे ग्राम लभरा कला में एक व्यक्ति ने खेत में अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रेम सिंह ध्रुव पिता बिसरू ध्रुव उम्र 44 साल ग्राम लभरा कला का निवासी था.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें