महासमुंद: इंतज़ार की घड़ी समाप्त, इसी माह शुरू होगा स्विमिंग... - CG Sandesh

महासमुंद: इंतज़ार की घड़ी समाप्त, इसी माह शुरू होगा स्विमिंग पूल

स्विमिंग पूल नागरिकों की सुविधा के लिए हमेशा साफ सुथरा रहे
 
सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन हो यह सुनिश्चित कर लिए जाए : कलेक्टर श्री क्षीरसागर

महासमुंद: महासमुंद शहर वासियों के इंतज़ार की घड़ी समाप्त हो गयी। इसी माह स्विमिंग पूल शुरू हो जाएगा। पूल शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को ना सिर्फ नई सुविधा मिलेगी और तैराकी सीखने का भी मौका मिलेगा। शहर के खेल प्रेमियों और नागरिकों को स्विमिंग पूल निर्माण पूरा होने का बेसब्री से इंतजार है। कोरोना के चलते इसमें कुछ देर हुई। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहाँ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्विमिंग पुल संबंधित क्लब गठन, समिति गठन एवं ग्रीष्माकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के संबंध में बैठक की। उन्होंने वन विभाग के मैदान में नवनिर्मित स्वीमिंग पूल के संबंध में जानकारी लेते हुए एक सप्ताह के भीतर साफ-सफाई कार्य पूरा कर प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल ग्राहकों की सुविधा के लिए हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए है। सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन हो यह सुनिश्चित कर लिया जाए। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि स्वीमिंग पूल निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। पानी भी भरा गया है।
गर्मियां शुरू हो गई हैं लोगों की दिलचस्पी पूल, वॉटर पार्क्स में चहल कदमी भी बढ़ जाती है खासकर बच्चों की। ज्यादातर मां-बाप अपने बच्चों को गर्मियों में स्विमिंग पूल पर तैरना सिखाने या अगर पहले से आती हो तो उनकी प्रेक्टिस बनाए रखने के लिए ले जाते हैं, वैसे तो स्विमिंग करना मस्ती भरा होता है और ये एक बेहतरीन एक्सर्साइज भी है। ऐसा नजारा अब जल्द महासमुंद में भी देखने मिलेगा। ।
क्षीरसागर ने कहा स्विमिंग पूलों में बैक्टेरिया व कीट के प्रसार को रोकने के लिए रासायनिक कीटाणुनाशकों जैसे कि क्लोरीन, ब्रोमिन या खनिज सैनिटाइजर्स और अतिरिक्त फिल्टरों आदि का उपयोग किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि वनमण्डलाधिकरी द्वारा संचालन समिति का गठन कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगें एवं सुरक्षाकर्मी, तैराकी प्रशिक्षक की उपलब्धता, रजिस्ट्रेशन एवं मासिक, वार्षिक शुल्क, अतिथि शुल्क का निर्धारण, सामग्री की उपलब्धता के साथ प्रारंभ करने को कहा। बैठक में तैराकी क्लब में सदस्यता के लिए नाम आमंत्रित किया गया है। ताकि पदाधिकारियों का चयन किया जा सके। कलेक्टर क्षीरसागर ने आगामी समय में खेल गतिविधियों के अंतर्गत आयोजनों, खेल प्रशिक्षण, खेल निर्माण, मैदान आदि की जानकारी, और खेल सामग्री की उपलब्धता, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, खेल संघों की उपलब्धियॉ के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खेल संघों ने नेटबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, शतरंज, बालीबाल, एथलेटिक्स, कबडडी, क्रिकेट, हॉकी, कराते, तैराकी, बाल बैडमिंटन, ताईक्वाण्डों, पंजा कुश्ती, योगा एवं जुम्बा, बैडमिंटन, स्क्वैश, टेबल टेनिस, टेनिस, टेनिस बाल क्रिकेट, स्केटिंग, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, फुटबाल इत्यादि खेलों के लिए खेल संघों के पदाधिकारियों ने नाम दिए।

कलेक्टर ने बैठक में इसके अलावा जिले के खेल गतिविधियों की जानकारी लेते हुए खेलों का संचालन हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान करने कहा गया। उपलब्ध संसाधन, प्रशिक्षक की जानकारी, खिलाडियों की उपलब्धी पर चर्चा के साथ जिले मे नये खेलो पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षक की उपलब्धता कराने एवं कैम्प लगाने के संबंध में चर्चा किया गया। खेलो में संसाधनों एवं आयोजनों पर जिले में हो रही समस्याओं व सुझाव पर भी चर्चा हुई।
खेल संघों के पदाधिकारी क्रिकेट खेल मैदान, कबडडी हॉल, शतरंज हॉल, ताईक्वाडों हॉल, ग्रीपलिंग हॉल जिसमें खेल प्रशिक्षण नियमित संचालित हो सके की मांग रखी गई। बास्केटबाल में फ्लेरिंग, विद्युत व्यवस्था एवं फेंसिंग कार्य के लिए मांग की गई। हैण्डबाल संघ द्वारा चेजिंग रुम के उपर हाल का निर्माण के लिए एवं संजय कानन में बन रहें इण्डोर स्टेडियम में खेलों का संचालन करने की अनुमति की बात कहीं गई।
 
कलेक्टर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रस्ताव तैयार करने कहा गया। आयोजन स्थल एवं खेल मैदान के उपलब्ध स्थानों पर मौका जांच करने भ्रमण किए जाने कहा गया। राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत जिले के युवाओं की भागीदारी अधिक हो इस हेतु योजना की जानकारी देते हुए पाम्पलेट वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया। बैठक में वन मण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे सहित खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाडी, एवं तैराकी प्रशिक्षक उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें