IPL 2022: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज, देखें टीम...
आईपीएल में 5 बार चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच आज 9वां मुकाबला खेला जाएगा. मैच आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होअगा. हमेशा की तरह एक बार फिर से मुंबई की नजर पहली जीत पर है, जबकि राजस्थान की कोशिश विजयी अभियान को बरकरार रखने की है. बात मुंबई की करें तो राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी हो गई है. ऐसे में टीम में बदलाव की संभावना है. जबकि राजस्थान अपनी विजयी टीम से छेड़छाड़ बिल्कुल भी नहीं करना चाहेगा, मगर तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल चोटिल हैं. ऐसे में मैच के लिए उनके फिट न होने की स्थिति में एक बदलाव संभव है.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमकार यादव, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स/ फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, नाथन कूल्टर नाइल/ जिम्मी नीशाम, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल