CG News : रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आय... - CG Sandesh

CG News : रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत

जांजगीर चांपा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक नैला चौकी क्षेत्र स्थित नहरिया बाबा मंदिर जा रहा था। तभी रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम बसंत सिंह बताया जा रहा है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें