महासमुंद: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी शर्... - CG Sandesh

महासमुंद: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी शर्मा ने शाखा प्रबंधक और सुपरवाइजर की संयुक्त बैठक ली

महासमुंद: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के प्राधिकृत अधिकारी पंकज शर्मा एवं बैंक के अतिरिक्त प्रबंधक एस.पी. चद्राकर ने जिला महासमुद के 13 शाखाओं के शाखा प्रबंधक और सुपरवाईजर की संयुक्त बैठक नोडल कार्यालय महासमुद में ली। जिसमें प्राधिकृत अधिकारी ने बैंक के विकासात्मक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधकों को किसानों के हित में तत्काल ऋण प्रकरण स्वीकृत करने, किसानों को विभिन्न योजनाओं के भुगतान राशि का शीघ्र भुगतान करने, गोधन विक्रेताओं को गोधन का भुगतान करने, वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण किसानों को करने, समिति में पर्याप्त मात्रा में किसानों के मांग अनुरूप खाद बीज का भंडारण करने के निर्देश भी दिए। प्राधिकृत अधिकारी ने समस्त शाखा प्रबंधकों को बैंक में साफ सफाई करने किसानों की उचित बैठक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें