तुमगाँव : गांव के अन्य लोगो के साथ संबंध हैं कहकर हाथ मुक्का... - CG Sandesh

तुमगाँव : गांव के अन्य लोगो के साथ संबंध हैं कहकर हाथ मुक्का एवं बेट से कर दी पिटाई.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम कौंवाझर में गांव के अन्य लोगो के साथ संबंध हैं कहकर हाथ मुक्का एवं बेट से कर दी पिटाई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

सावित्री ढीढी ने पुलिस को बतायी कि 02 अप्रैल 2022 को मैं घर पर थी कि करीबन 11 बजे उसके पति राहसपाल ने तुम्हारे संबंध गांव में अन्य लोगों के साथ है कहकर शक के आधार पर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का एवं बेट से सिर में मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिये हैं। मारपीट से उसके कमर एवं सिर में चोंट आई है तथा सिर से खून निकल रहा है घटना को उसके ससुर रामनाथ ढीढी एवं देवर अनिल ढीढी देखे, सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें