बैंक के चपरासी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ब... - CG Sandesh

बैंक के चपरासी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई यह बात

राजनांदगांव। जिले में शनिवार रात एक चपरासी ने बैंक के अंदर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटक रहा था। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह फॉरेंसिक की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसके काम के तनाव के चलते जान देने की बात कही है। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घुमका निवासी ढाल सिंह (27) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में चपरासी था। शनिवार को सभी लोग काम खत्म करने के बाद देर शाम करीब 7-8 बजे घर चले गए। इसके बाद रात को ग्रामीणों ने देखा कि बैंक का ताला खुला है। चोरों के संदेह में ग्रामीणों ने बैंक में झांक कर देखा तो अंदर पंखे से ढाल सिंह का शव लटक रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से 4 लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें ढाल सिंह ने काम के तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात कही है। सुबह बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस उनके साथ ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें