अलग-अलग इलाके में दो लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पु... - CG Sandesh

अलग-अलग इलाके में दो लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले से आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। यहाँ 2 लोगों ने खुदकुशी कर ली है। दोनों ही घटनाएं अलग-अलग इलाके में हुई हैं। पहले मामले में युवक का झगड़ा पत्नी से हुआ था। इसके बाद अगले दिन उसके फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। वहीं दूसरे मामले में मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। दोनों ही मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी क्षेत्र में रहने वाला संजय विश्वकर्मा(35) ठेकेदारी का काम करता था। शनिवार रात को पूजा पाठ का सामान लाने को लेकर संजय का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद अगले दिन रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकी हुई उसकी लाश मिली है। अगले दिन उसकी पत्नी ने ही उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।

वहीं रविवार रात को मानसिक रूप से बीमार युवक ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मुड़ापार बस्ती में रहने वाली रजनीश चौहान(26) का 2 साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से वह घर में ही रहता था। इस बीच रविवार रात को जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। अगले दिन सोमवार सुबह उसकी लाश घरवालों को मिली है। पुलिस ने दोनों मामले में ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें