CG news : 10 वी की परीक्षा में उत्तर बताते नजर आयी ड्यूटी पर... - CG Sandesh

CG news : 10 वी की परीक्षा में उत्तर बताते नजर आयी ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका, देखें वायरल वीडियो

सरगुजा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ 10 वीं के ओपन बोर्ड परीक्षा ( 10th open board exam) में नकल कराया जा रहा है। परीक्षा की ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका छात्रों को प्रश्नों के उत्तर बता कर नक़ल करा रही थी। वहीँ पत्रकारों की टीम जब परीक्षा केंद्र पहुंची तब ये सब देख कर उनके होश उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के मैनपाट के नर्मदापुर हाई सेकेंडरी स्कूल में गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमे शिक्षिका द्वारा परीक्षा देने आये छात्रों को प्रश्नों के उत्तर बता कर नकल कराया जा रहा था। जब मीडिया की टीम वहां पहुंची तो स्कूल परिसर में हड़कम मच गया। नक़ल कराने एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे साफ़ देखा जा सकता है कि शिक्षिका किस प्रकार से परीक्षार्थियों को नकल करा रही है। परीक्षा केंद्राअध्यक्ष ने शिक्षिका पर उचित कार्यवाही करने की कही बात कही है।

देखें वीडियो

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें