सांकरा: खाद गड्ढ़े में मिली लाश, अधिक शराब सेवन करने से हुई थ... - CG Sandesh

सांकरा: खाद गड्ढ़े में मिली लाश, अधिक शराब सेवन करने से हुई थी मौत

3 अप्रैल को सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्डीह में एक व्यक्ति की अधिक शराब सेवन करने से मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की ग्राम सल्डीह निवासी भागीरथी भोई पिता स्व. धनुभोई उम्र 55 साल का शव घर के पास खाद गड्ढे में पड़ा मिला. मृतक शराब पीने का आदी था. ज्यादा शराब सेवन करने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सुचना ग्राम सल्डीह निवासी विरेन्द्र भोई ने थाने में दी जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें