महासमुंद: जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आज
महासमुंद: जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता कल मंगलवार 5 अप्रैल को महासमुंद जिले के बागबाहरा के घुंचापाली स्थित मॉ चण्डी मंदिर प्रांगण में शाम 4ः00 बजे से आयोजित होगी।
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने 6 सदस्यीय निर्णायक समिति का गठन कर दिया है। समिति में अध्यक्ष ज़िला पंचायत,अपर कलेक्टर,अध्यक्ष गंधेश्वर ट्रस्ट सिरपुर,सहायक संचालक ज़िला शिक्षा,कलाकार एवं शिक्षक पब्लिक उ.मा.वि.महासमुंद और सहायक आयुक्त,आदिम जाति विकास होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आगामी 8 से 10 अप्रैल तक शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को 50 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
राज्य शासन के निर्देशानुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में ग्राम पंचायत, दूसरे चरण में जनपद पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। अब तीसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया बागबाहरा में कल मंगलवार 5 अप्रैल को होगा।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन के लिए पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक को समन्वय अधिकारी नामांकित किया है। वहीं नोडल अधिकारी प्रभारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) डॉ. नेहा कपूर, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे और जिला परियोजना अधिकारी रेखराज शर्मा को बनाया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें