शासकीय प्राथमिक शाला बोन्दा अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के तहत 5 से 8 साल के बच्चों के माताओं का कार्यक्रम रखा गया
शासकीय प्राथमिक शाला बोन्दा में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के तहत 5 से 8 साल के बच्चों के माताओं का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी बच्चों की माताओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजन अर्चन के बाद किया गया जिसमें सभी माताओं को अंगना में शिक्षा के कार्यक्रम के तहत बच्चों को बुनियादी शिक्षा से कैसे जोड़ा जाए इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया घर-घर में बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया सभी माताओं में से एक स्मार्ट माता का चयन किया गया मोहरमती राणा प्राथमिक शाला बोंदा की स्मार्ट माता के रूप में चयनित हुई शाला से गीता खुटे सरिता बिशी दीप्ति डडसेना उपस्थित थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें