बसना: भाजपा मण्डल गढ़फुलझर ने मनाया स्थापना दिवस - CG Sandesh

बसना: भाजपा मण्डल गढ़फुलझर ने मनाया स्थापना दिवस

6 अप्रैल को भाजपा मण्डल गढ़फुलझर में स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता, पण्डित दिनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर झंडा फहराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को और मजबूत करने का निर्णय लिया। सभी कार्यकर्ता एकसाथ बैठकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को टेलीविजन पर सुना।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, मण्डल उपाध्यक्ष सुंदरमणी मिश्रा, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक सोमनाथ पांडे, मण्डल महामंत्री प्रहलाद साहु, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तरुण गढ़तीया, बड़ेढाभा शक्ति केंद्र प्रभारी राधेश्याम नाग, अजा मोर्चा उपाध्यक्ष बाबुलाल कांशी, गिधली बुथ प्रभारी बसंत प्रधान, झुग्गी झोपड़ी संयोजक लक्ष्मीनारायण आर्य, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने मीडिया को दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें