महासमुंद : बेटा नहीं होने से पति करता था प्रताड़ित, ट्रेन के ... - CG Sandesh

महासमुंद : बेटा नहीं होने से पति करता था प्रताड़ित, ट्रेन के आगे आकर दी जान.

महासमुंद कोतवाली पुलिस ने 26 मार्च 2022 को एक महिला के आत्महत्या के मामले में उसके पति पर मामला दर्ज किया है. महिला का पति बेटा नहीं होने से अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था. जिसके चलते उसकी पत्नी ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी.

26 मार्च 2022 को कोतवाली महासमुंद थाना क्षेत्र में महासमुंद तथा अरंड के बीच दोपहर 2:40 बजे लाल साड़ी में एक महिला अचानक आकर पटरी पर लेट गयी. जिसके ऊपर से ट्रेन चली गई. इसकी सुचना लोको पायलट ने दी तथा बताया कि महिला के शरीर की पटरी के बीच में है.

इस मामले में महासमुंद कोतवाली पुलिस ने जाँच करते हुए पाया कि महिला का पति लड़का चाहिए कहकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने बताया कि मृतिका अनिता मालेकर पति साधुराम मालेकर उम्र 40 वर्ष को उसका पति साधुराम मालेकर लड़की पैदा होने तथा स्वयं को लड़का चाहिए कहकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. जिसके कारण महिला 26 मार्च 22  को 14.40  बजे अरंड रेल्वे स्टेशन से करीब थाना क्षेत्रांतर्गत् रेल्वे पटरी में ट्रेन से कटकर आत्महत्या की.

पुलिस ने बताया कि आरोपी साधुराम मालेकर द्वारा मृतिका अनिता मालेकर को लगातार शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबुर कर दुष्प्रेरित करने का अपराध धारा 306 भादवि का घटित करना पाये जाने से आपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें