बसना: आज कार्यालयीन समय पर नहीं पहुँचे थे तहसीलदार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
हेमंत वैष्णव, बसना:
आज
बसना ब्लॉक अंतर्गत राजस्व तहसीलदार राम प्रसाद बघेल कार्यालयीन समय पर नही पहुँचे थे. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 बजे कार्यालयीन समय निर्धारित किया गया है पर आज बसना मीडिया की टीम बसना राजस्व विभाग कार्यालय और बसना ब्लॉक शिक्षा कार्यालय पहुँची तो तहसीलदार राम प्रसाद बघेल 10:50 बजे तक तहसील कार्यालय नही पहुँचे थे वही जेआर डहरिया, शिक्षा विभाग बसना भी 11 बजे तक ब्लॉक शिक्षा कार्यालय नही पहुँचे थे इस तरह ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी समय पर नही पहुँच रहे है.
बता दें कि आज बसना नायब तहसीलदार के कार्यालय के कानूनगो विभाग के ही एक कर्मचारी तहसील ऑफिस के अंदर ही सिगरेट जलाते नजर आए इस तरह अपने कार्यालय में मनमानी चलाया जा रहा है.
तहसील ऑफिस में सीसी टीवी काम नही कर रहा है
बसना तहसील कार्यालय में सीसी टीवी भी कार्य नही कर रहा है मामले में राम प्रसाद बघेल ने कहा कि सीसी टीवी विगत कई दिनों से खराब है. बजट के अभाव में सीसी टीवी में सुधार नही किया जा रहा है. ऑफिस में एक कर्मचारी के द्वारा सिगरेट पिने के मामले में कहा कि यह गलत है ऐसे नही करना चाहिए कार्यालय के बाहर जो भी करें.