सरायपाली: बेटी के जन्म की खुशी पर किया रक्तदान - CG Sandesh

सरायपाली: बेटी के जन्म की खुशी पर किया रक्तदान

सरायपाली। रक्तदान सेवा समिति के प्रयास से अंचल में प्रतिदिन मरीजों को निःशुल्क रक्तदाता उपलब्ध करवाया जा रहा है, साथ ही सोशल मिडिया सहित जमीनी स्तर पर रक्तदान के लिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रक्तदान को लेकर जागरूक लोग अपने या अपने किसी प्रियजन के जन्मदिन, शादी की सालगिरह, जयंति, त्यौहार आदि पर रक्तदान करते हैं ठीक उसी प्रकार आज ग्राम बेलडीह पठार निवासी झनकराम मिरी जो कि रक्तदान सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य हैं, ने प्रथम पुत्री रत्न प्राप्ति के अवसर पर रक्तदान कर अपनी खुशी का इजहार किया। झनकराम ने बताया कि समाज में लड़का पैदा करने की इच्छा को ज्यादा अहमियत दी जाती है, आज भी देश के कई क्षेत्रों में लड़कियों को शाप ही माना जाता है और उनके जन्म के साथ ही उनकी हत्या की जाती है। वर्तमान समय में आज लड़कियों ने हर क्षेत्र में लड़कों से बेहतर खुद को साबित किया है और अपनी मेहनत और लगन की वजह से ये अंतरिक्ष में भी गए हैं। वे अधिक प्रतिभाशाली, आज्ञाकारी, मेहनती और जिम्मेदार होती है।

सरकार द्वारा लैंगिक भेदभाव स्तर पर लड़कियों के जीवन बचाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं इसी क्रम में मैं भी अपनी बेटी के पैदा होने की खुशी में रक्तदान कर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहता हूं। रक्तदान के संचालक सुरेश कुमार साहू एवं पवन सिदार ने बताया कि पेंड्रावन निवासी श्रीमती कुसुम को रक्त की आवश्यकता थी जिनके लिये ओ पॉजिटीव की आवश्यकता भी समिति के संस्थापक मुस्तफीज आलम एवं पुरूषोत्तम प्रधान के मार्गदर्शन में मरीज से संबंधित डिटेल बनाया गया और डोनरों तक पहुचाया गया जिससे समिति संचालक झनकराम मिरी एवं श्याम सेवा समिति के सदस्य अमित अग्रवाल ने रक्तदान किया। अमित ने बताया कि रक्तदान सेवा समिति के पारदर्शी व्यवस्था के चलते जब भी मुझे अवसर मिलता है हर तीन महिने में रक्तदान करता हूं आज 11 वीं बार रक्तदान का अवसर मिलना सौभाग्य की बात हैं। रक्तदान की दिशा में कार्यरत संस्था रक्तदान सेवा समिति ने 9 वर्षों में लगभग 83 हजार लोगों तक निःशुल्क रक्तदाता उपलब्ध करवा चुकी है, सोशल मिडिया के द्वारा चलाये जा रहे कार्य में ममता साहू, मनीषा सिदार, गौरी साहू, हेमनाथ सिदार, पदमन पटेल,  उत्तम कठार,  पवन सिदार,  सुरेश साव, नवीन साहू, लोकेश सिंह, अनीष सुरजाल, रितेश साहू, अतुल प्रधान, मोहित बरिहा, मोहन यादव, सुनील सागर, ओम प्रकाश बघेल आदि अपनी सेवा दे रहे है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें