महासमुंद: जिला प्रशासन पर रामायण प्रतियोगिता के नाम पर भद्दा मज़ाक करने का आरोप
महासमुंद
जिले के मानस मंडलियों ने जिला प्रशासन पर रामायण प्रतियोगिता के नाम पर भद्दा
मजाक करने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने ज्ञापन में बताया है की जिला स्तरीय
मानक गान प्रतियोगिता छ.ग. शासन द्वारा चंडी मंदिर घुचापाली में रखा गया था. जिसमें
श्री शोर संदेश मानस परिवार खैरझिटी, महासमुन्द
नन्दकुमार साहू द्वारा सोनचिरैया मानस परिवार लामीडीह, पिथौरा तुलसी के संदेश बंसुलीडीह, बसना
एंव रेवा मोंगरापाली, बागबाहरा तथा हर्राटार हिमांशु भार, सराईपाली के मंडली ने भाग लिया. प्रतियोगिता
में निर्णायक के रूप में शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, दाउलाल चन्द्राकर, सुरेन्द्र मानिकपुरी, एल. आर. कुर्रे, मनोज घृतलहरे थे.
प्रतियोगिता
में तुलसी के संदेश बंसुलीडीह, बसना मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस
मंडली में उपस्थित कलाकार अन्य जिले के निवासी हैं तथा सम्बंधित जिला में उक्त
कलाकार की मंडली को कशडोल ब्लॉक स्तर पर निरस्त किया गया था और वही कलाकार यहाँ आकर
प्राथम स्थान प्राप्त किये हैं. 
उक्त मंडली के ऊपर तत्काल उचित कार्यवाही कर
पुरस्कार को रद्द किये जाने की मांग की जा रही है.