महासमुंद : कल का दिन गौठान पहुंच दिवस के रूप में मनाया जाएगा - CG Sandesh

महासमुंद : कल का दिन गौठान पहुंच दिवस के रूप में मनाया जाएगा

अधिकारी करेंगे गौठानों का निरीक्षण और देखेंगे आजीविका संबंधित गतिविधियां

महिला समूह, सरपंच और समिति सदस्यों से करेंगे बातचीत

महासमुंद: राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी अंतर्गत महासमुंद जिले में कल शुक्रवार 8 अप्रैल का दिन प्रत्येक गौठानों में गौठान पहुंच दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रत्येक गौठान शहरी, ग्रामीण और आवर्ती चराई में एक-एक अधिकारी गौठान पहुंचकर गौठान का निरीक्षण और संबंधित हितधारकों (स्टेकहोल्डर) यथा सरपंच, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य चरवाहा गौठान से संबंद्ध स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान की स्थिति के संबंध में बातचीत करेंगे।

अधिकारी गौठान के संचालन, गोबर खरीदी, वर्मी उत्पादन, मवेशियों के पानी एवं चारे की उपलब्धता, चारागाह की स्थिति और मवेशियों की उपस्थिति के साथ ही गौठान में संचालित आजीविका गतिविधियों के बारे में भी लोगों से विस्तार से चर्चा करेंगे। संबंधित अधिकारी निरीक्षण पश्चात एक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित सीईओ जनपद एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के माध्यम से 10 अप्रैल तक उप संचालक कृषि को देंगे।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने गौठानों में जाने वाले अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित गौठानों में ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर गौठान संचालन की वस्तुस्थिति एवं उसके सफल क्रियान्वयन में आने वाले समस्याओं का सह-सही आंकलन करें। आगामी मंगलवार 12 अप्रैल को रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने विकासखण्डवार जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी है। ये अधिकारी किसी भी गौठान में जाकर औचक निरीक्षण करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें