सिंघोडा : खाना परोसने की बात को लेकर दो लोगो ने हाथ मुक्का एवं खाना बनाने का झारा चाटू से किया हमला.
थाना सिंघोडा अंतर्गत ग्राम घाटकछार में खाना परोसने की बात को लेकर दो लोगो ने हाथ मुक्का एवं खाना बनाने की झारा चाटू से किया हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अश्वीन सिंह ने पुलिस को बताया कि 07 अप्रैल 2022 को कुलमणी राजहंस के बेटे के शादी कार्यक्रम में गया था जहां पर कुलमणी राजहंस द्वारा मेहमानों को खाना परोसने एवं देखरेख करने की जिम्मेदरी उसे दिया गया था।
मेहमानो की खाने पीने की व्यवस्था गांव के प्यारी कुम्हार के ब्यारा में रखा गया था। लगभग 02:30 बजे के आसपास वह मेहमानों को खाना बांट रहा था कि उसी समय गांव का गोलाराम जगदल्ला एवं जलसागर राजहसं द्वारा तू खाना क्यों परोस रहा है खाना हम लोग परोसेंगे कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं खाना बनाने की झारा चाटू से उसके पीठ में मारे हैं।
मारपीट को शादी में आये गांव के प्यारी कुम्हार एवं अन्य लोग देखे एवं बीच बचाव किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.