बसना : कश्यप मेडिकल स्टोर के पास आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते ... - CG Sandesh

बसना : कश्यप मेडिकल स्टोर के पास आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते एक सटोरिए गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 07 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि बसना कश्यप मेडिकल स्टोर के पास केशव बारीक नामक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में आईपीएल का मैच दिल्ली एवं लखनउ सुपर ज्यांट्स के बीच 20-20 IPL मैच में ग्राहकों से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा लगवाकर कर धन अर्जन कर रहा है पुलिस स्टाफ मौका तस्दीक रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुए ।

कश्यप मेडिकल स्टोर के पास मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर एक व्यक्ति को पकडे जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम केशव बारीक पिता अनिरूध्द बारीक उम्र 40 साल साकिन ग्राम अरेकेल थाना बसना जिसे पूछताछ की गई जो आईपीएल क्रिकेट मैच मे ग्राहको से मोबाईल में सट्टा पट्टी के माध्यम से रकम लगवाना व रकम प्राप्त करना स्वीकार किया ।

आरोपी कब्जे से नगदी रकम 1000 रू. एवं 01 नग मोबाईल किमती 12000 रू. एवं 01 सट्टा पट्टी मोबाईल में लिखा हुआ को जप्त किया गया.

आरोपी केशव बारीक का कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें