CG : पिकअप और दोपहिया वाहन में जबरदस्त भिड़ंत, धू-धू कर जिंदा... - CG Sandesh

CG : पिकअप और दोपहिया वाहन में जबरदस्त भिड़ंत, धू-धू कर जिंदा जलने से एक युवक की मौत

कोरबा। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिकअप और सुपर एक्सल वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई है। वाहनों के बीच आपसी भिड़ंत होने से वाहन चालक घंटों वाहन के नीचे फंसा रहा। हादसे के बाद गाड़ी में आग लगने से एक्सल वाहन चालक की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत परला हसदेव पुल के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां पिकअप और सुपर एक्सल वाहन में आमने-सामने की आपसी भिड़ंत हो गई है। हादसे के बाद सुपर एक्सल और पिकअप में भीषण आग लग गई। वहीं घटना के बाद सुपर एक्सल वाहन का चालक वाहन के नीचे घण्टों फंसा रहा और गाड़ी में आग लगने की वजह से धू-धू कर जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरबी चौकी अंतर्गत खड़पड़ी निवासी प्यारे लाल के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पिकअप चालक हुआ मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद पिकअप वाहन घटनास्थल में ही खड़ा रहा, जिसके कुछ ही घण्टे बाद खड़ी पिकअप में माजदा जा घुसा, जिसका चालक फंसा गाड़ी मेंव फंसा हुआ है। चालक को 112 की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। बांगो पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें