बसना : बिना नंबर के मोटर सायकल से 12 किलो मादक पदार्थ गांजा ... - CG Sandesh

बसना : बिना नंबर के मोटर सायकल से 12 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त.

बसना पुलिस को 07 अप्रैल 2022 को वाहन चेकिेंग मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही हेतु एनएच 53 सरायपाली बाईपास रवाना हुआ था वाहन चेकिंग मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के दौरान लगभग 13.15 बजे सरायपाली की ओर से एक बिना नंबर लाल रंग का मोटर सायकल HF DELUXE आया वाहन चालक को वाहन में नंबर नही होने से चालान भुगतान करने कहने पर विवाद करते हुए भागने का प्रयास करने लगा संदेह होने पर रोक कर कडाई से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रमीद राणा पिता कवी राणा उम्र 20 साल साकिन ग्राम बाघडोंगरी थाना गोछापोडा जिला कंडमाल ओडिसा का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से उक्त मशरूका 12 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 240000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर मो.सा. में परिहवन करते मिला एवं कब्जे से 01 नग मोबाईल किमती 10000 रू. एवं नगदी रकम 700 रू. जुमला कीमती 2,65700/- रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें