महासमुंद : गर्मी से पीड़ित बच्चों, वृद्धजनों व गर्भवती महिलाओं का रखें विशेष ख्याल - कलेक्टर क्षीरसागर
कलेक्टर क्षीरसागर ने विकासखंड मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित करने को कहा है। इसके लिए विकासखण्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अत्यधिक प्रभावित वाले स्थानों पर मोबाईल चिकित्सा दल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्मी से पीड़ित बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का विशेष ख्याल रखने तथा अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड की भी व्यवस्था करने कहा गया है।
उन्होनंे सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल एवं जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) की समुचित व्यवस्था के निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी प्याऊ घरों की व्यवस्था करने के साथ ऐसे स्थानों पर लू से बचाव सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने लोगों को लू से बचाव करने और उन्हें विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार के जरिए जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी पानी उपलब्ध कराने हेतु समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।