छत्तीसगढ़ में कल हो सकती है वर्षा - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कल हो सकती है वर्षा

एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मप्र से दक्षिण अन्दरूनी कर्नाटक तक विदर्भ, मराठवाड़ा होते हुए 0.9 km ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम स्थल मध्य छत्तीसगढ़ बना हुआ है। कल दिनांक 09 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छग में अधिकतम तापमान वृद्धि होने की सम्भावना है, परन्तु कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें