बसना : तालाब में अवैध खनन पर सरपंच की शिकायत तहसीलदार से
हेमंत वैष्णव. बसना जनपद के ग्राम पंचायत अंकोरी में एक तालाब से अवैध रुप से मुरुम खुदाई कर निकाला गया है. जिसकी शिकायत तहसीलदार बसना से की गई है.
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अंकोरी के सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना प्रस्ताव पारित किये ही गाँव के एक निस्तारी तालाब को सड़क ठेकेदार को खनन करने से दिया. जसके बाद वह तालाब निस्तारी योग्य नहीं रहा और रॉयल्टी का सारा पैसा भ्रष्टाचार में चला गया.
इस मामले की लेकर बसना तहसीलदार से पद का दुरुपयोग करने वाले सरपंच के विरुद्ध जाँच कार्यवाही करने की मांग की गई है. जिस पर तहसीलदार द्वारा जल्द ही जाँच की बात कही गई है.
अन्य सम्बंधित खबरें