महासमुंद : पर्यावरण प्रेमी सोनी को मिला कलेक्टर से सहयोग का ... - CG Sandesh

महासमुंद : पर्यावरण प्रेमी सोनी को मिला कलेक्टर से सहयोग का आश्वासन

कुछ लोगों में जन्म से समाज के प्रति कुछ कर गुजरने का जुनून होता है। ऐसे ही महासमुन्द नगर के एक जूनूनी पर्यावरण प्रेमी पेशे से शिक्षक दिनेश सोनी ने  महासमुन्द-बागबाहरा रोड पर अपने घर के सामने महासमुन्द नगर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे के डीवाइडर में स्वप्रेरणा से पेड़ लगाकर ड्रिप इरिगेशन के लिए ड्रिप पाइप का पूरा 200 मीटर का सिस्टम अपने खर्च पर लगाया है । पानी की व्यवस्था श्री लाला राम के बोर ने की।

उन्होंने बताया हाइवे को क्रॉस करते हुए एक 25 फ़ीट लम्बा पाइप सड़क के नीचे डालने की आवश्यकता थी ताकि श्री लाला राम के घर के बोर से ड्रिप सिस्टम कनेक्ट हो सके ।
महासमुन्द कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक आज सुबह साइक्लिंग करते हुए नगर भ्रमण पर निकले थे। उनके साथ एसडीएम भागवत जायसवाल और नगरपालिका अधिकारी भी थे। 

उन्होंने सोनी को बड़ी निष्ठा पूर्वक यह कार्य करते हुए देखा और उनके इस कार्य से वे बहुत प्रभावित हुए । उन्हें इस कार्य की पूर्णता में आ रही कठिनाई से अवगत कराया। महासमुन्द कलेक्टर ने उनके डेडिकेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण वह है जो कि प्रत्येक जीव के साथ जुड़ा हुआ है हमारे चारों तरफ़ वह हमेशा व्याप्त होता है। आपके द्वारा किया जा रहा काम औरों को प्रेरित करेगा। उन्होंने सम्बंधित विभाग से समन्वय कर इस कार्य को जल्दी पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। नगर में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न लोगों, संस्थाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों का समन्वय और एकीकरण शहर के पर्यावरण संरक्षक कई पर्यावरण प्रेमी द्वारा अपने-अपने स्तर पर किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें