कुछ दिनों में होनी थी शादी, उससे पहले ही उठ गई अर्थी, करंट ल... - CG Sandesh

कुछ दिनों में होनी थी शादी, उससे पहले ही उठ गई अर्थी, करंट लगने से ठेकेदार की मौत, पसरा मातम

धमतरी। जिले में करंट की चपेट में आने से ठेकेदार युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि काम खत्म करने के बाद वह सामान जमा कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजरी बिजली तार की चपेट में आ गया। इसके बाद इतनी जोर का करंट उसे लगा क वह छत से नीचे जमीन पर गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।
 
चोरभट्ठी निवासी श्याम कार्तिक साहू (26) पेशे से ठेकेदार था। जो मकान निर्माण का काम करवाता था। गुरुवार को भी वह कुरूद के धोबनी तालाब वार्ड में मकान बनाने का काम करवा रहा था। शाम को काम करवाने के बाद उसने जब सामान इक्ट्‌ठा करना शुरू किया था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। वो छत के ऊपर से गई बिजली तार की चपेट में आ गया। उसे इतनी जोर से करंट लगा कि वह छत से नीचे ही गिर गया।

हादसे के बाद युवक को तुरंत ही अस्पताल ले लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि श्याम कार्तिक साहू की सगाई 13 मार्च को हो चुकी थी। 25 दिन बाद 3 मई को उसकी शादी राजिम में होने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। इस बीच ये हादसा हो गया है।
 
घटना के बाद से ही घर में मातम पसर गया है। शाम होने के कारण गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका था। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है और परिजनों को शव सौंपा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें