बसना : सामाजिक सुरक्षा योजना को लेकर ग्रामीण बैंक ने किया का... - CG Sandesh

बसना : सामाजिक सुरक्षा योजना को लेकर ग्रामीण बैंक ने किया कार्यक्रम, दी बैंकिंग सम्बंधित जानकारी

हेमंत वैष्णव. बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम उमरिया में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण शाखा भंवरपुर द्वारा नाबार्ड सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया.

जिसमे मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक प्रेम कुमार, ग्राम उमरिया के सरपंच व स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही.

शाखा प्रबंधक प्रेम कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा से सम्बंधित, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व बैंकिंग के बारे में जागरुकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में  विभिन्न पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी के साथ स्व. सहायता समूह की महिलायों के बैंकिंग सम्बंधित कई सवालों के जवाब भी दिय गए.

कार्यक्रम में ग्राम उमरिया के नरेश तिवारी, खेमराज, लोकनाथ, क्लस्टर अध्यक्ष चंचला पटेल, बैंक सखी गंगा पटेल व अन्य लोग उपस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें