ब्रेकिंग : ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका से ब... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका से ब्रेकअप होने से था परेशान, अब टुकड़ो में मिली लाश

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ जागीर चौक न्यू खुर्सीपार निवासी एक युवक ने रेल से कटकर अपनी जान दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की नियुक्ति आर्मी में हो गई थी। जीआरपी की टीम जांच कर रहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई 3 डिपो के पास रेल्वे पटरी (railway track) में जागीर चौक निवासी अमित शाह 23 वर्ष सेना के जवान के रुप में नियुक्त हो चुका था जल्द ही वह जाने वाला था। वहीँ बताया जा रहा है कि घटना दिवस वह अपने एक परिचित को फोन कर कहा था कि कल पता चलेगा अब क्या होगा। उसके बाद फोन काट दिया। वहीँ यह भी बताया जा रहा है कि मृतक अमित का किसी से प्रेम संबंध था और ब्रेकप हो जाने से वह काफी परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें