ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों... - CG Sandesh

ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत, 7 घायल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के 10 लोग नवरात्रि (Navratri 2022) में माता के दर्शन करने गए थे, लौटने के दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से उनके कार की भिड़ंत हो गई, जिसमे सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीँ 7 लोग घायल बताये जा रहे है। 

मिली जानकारी के अनुसार मैहर से दर्शन कर लौट रहा बोलेरो सवार परिवार ट्रक में जा घुसा। जिसमे सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ 7 लोग घायल हो गए है। जिसमे5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भीषण हादसा स्टेट हाइवे में हुआ है। मृतक में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के निवासी एक ही परिवार के लोग थे। 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें