सरायपाली : दो आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : दो आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 9 अप्रैल को दो अलग-अलग मामलों में कुल 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. जिनपर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्राम सुकड़ा में आरोपी समारू तांडी पिता मोतीराम उम्र 45 साल को उसके घर के बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे पाया. जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रू. को जप्त कर अपराध कायम किया.

इसी तरह पुलिस ने ग्राम अतंरझोला में आरोपी  ठंण्डा राम यादव पित जलसाय यादव उम्र 58 साल को अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते शराब रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें