बसना : बाजार पडाव के पास IPLक्रिकेट मैच में सट्टा खेलते व खिलाते 01 आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस को 09 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि बसना बाजार पडाव के पास रियाज धनानी नामक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में आईपीएल का मैच मुंबई उपं बैंगलोर के बीच 20-20 IPL मैच में ग्राहकों से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा लगवाकर कर धन अर्जन कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर एक व्यक्ति को पकडे जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम रियाज धनानी उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं0 09 बसना थाना बसना जिसे पूछताछ की गई जो आईपीएल क्रिकेट मैच मे ग्राहको से मोबाईल में सट्टा पट्टी के माध्यम से रकम लगवाना व रकम प्राप्त करना स्वीकार किया ।
आरोपी रियाज धनानी के कब्जे से नगदी रकम 3160 रू. एवं 01 नग मोबाईल किमती 7000 रू. एवं 01 सट्टा पट्टी जुमला किमती 10,160 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी रियाज धनानी का कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।