सरसों और सोया तेल हुआ सस्ता, जानिये अब क्या है भाव - CG Sandesh

सरसों और सोया तेल हुआ सस्ता, जानिये अब क्या है भाव

नई दिल्ली। आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर आज थोड़ी राहत मिली है. आज के कारोबार के बाद सरसों और सोया तेल (Mustard and Soya Oil) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई।


जानें कैसा रहा अन्य तेलों का भाव?


आपको बता दें घरेलू मांग होने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन कीमतों में सुधार आया. बेहद मामूली कारोबार के बीच सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम तेल सहित बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।

इंटरनेशनल मार्केट का दिखा असर


मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि ऊंचे भाव पर मांग होने से कच्चा पाम तेल और पामोलीन के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में नरमी और ऊंचे भाव की वजह से कारोबार बेहद सीमित मात्रा में होने बीच सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं. सोयाबीन दिल्ली के भाव में मामूली गिरावट आई।


सरकार बनाकर रखे स्टॉक


सूत्रों ने कहा कि सरकार की ओर से सहकारी संस्था हाफेड और नेफेड को सरसों की बाजार भाव से खरीद कर स्टॉक बनाकर रखना चाहिये क्योंकि विदेशी तेलों के दाम ऊंचे होने के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की खरीद करना मुश्किल है।

आइए चेक करें लेटेस्ट थोक रेट्स


सरसों तिलहन – 7,600-7,650 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली – 6,725 – 6,820 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,750 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,610 – 2,800 रुपये प्रति टिन
सरसों तेल दादरी- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल
सरसों पक्की घानी- 2,415-2,490 रुपये प्रति टिन
सरसों कच्ची घानी- 2,465-2,565 रुपये प्रति टिन
तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,150 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल
सीपीओ एक्स-कांडला- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,350 रुपये (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना – 7,650-7,700 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज 7,350-7,450 रुपये प्रति क्विंटल
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें