CG NEWS : कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत,... - CG Sandesh

CG NEWS : कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, 8 लोगों की हालत गंभीर

दुर्ग। जिले में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। इसमें एक तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दो अन्य कारें भी ट्रक के पीछे जा घुसीं। इनमें सवार 8 लोग घायल हैं। भिलाई तीन पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि वार्ड 44 श्रीराम चौक खुर्सीपार निवासी संदीप सिंह (32) अपनी पत्नी को साथ बाइक से भिलाई तीन की ओर जा रहा था। इस दौरान कार सीजी 04 एमडी 8137 कार को काफी तेज रफ्तार में मनोज नाम का युवक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और बाइक टक्कर मार दिया। कार की टक्कर से संदीप सिंह दूर जा गिरा। उसने सिर में गहरी चोट आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसकी पत्नी को भी काफी चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया है।

बाइक सवार की मौत के बाद भी नहीं थमी रफ्तार

बाइक को टक्कर मारने के बाद मनोज ने कार नहीं रोकी। वह और तेज रफ्तार में कार को लेकर डबरापारा चौक की तरफ भागा। कार इतनी तेज रफ्तार में थी मनोज खुद को नहीं संभाल सका। वह डबरापारा चौक के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। उसके चलते एक चार पहिया वाहन और ट्रक से जा टकराया। इससे उसके परखच्चे उड़ गए। इस वाहन में सवार सात लोगों को गहरी चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घंटों लगा रहा सड़क में जाम

दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। भिलाई तीन पुलिस ने घंटों मसक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जहां दुर्घटना हुई वहां आए दिन लंबा जाम लगता है। इसी के कारण यह दुर्घटना हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें