महासमुंद : शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाये संबंध, पुत्री का हुआ जन्म तो पिता पुत्र करते हैं जातिगत गाली गलौच.
महासमुंद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसका
अपरहण कर साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी और उसके पिता के विरुद्ध मामला दर्ज
किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक महासमुंद के नयापारा वार्ड क्रमांक 06 का निवासी है जो अपने किराये के मकान में युवती को शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया जिससे युवती गर्भवती हो गयी और एक पुत्री हुई.
जिसके बाद युवती अब शादी की बाद करती है तो आरोपी और उसके पिता द्वारा युवती के साथ जातिगत गाली गलौज करते हुये प्रताड़ित किया जाता है. युवती ने आरोपी युवक का नाम यादराम साहु पिता बिसम्भर उम्र 20 वर्ष बताया है.
मामले में पुलिस ने आरोपी युवक यादराम तथा उसके पिता बिसम्भर साहु के विरुद्ध अपराध धारा 363, 366, 376 (2) (छ) , 34 भादवि 6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें