तुमगाँव : बाप को जान से मारने की धमकी देकर कर दी जमकर पिटाई. - CG Sandesh

तुमगाँव : बाप को जान से मारने की धमकी देकर कर दी जमकर पिटाई.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अमावश में बाप को जान से मारने की धमकी देकर कर दी जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

बिक्कू टंडन ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को उसके बडे पिताजी लक्ष्मण टंडन के घर उनकी लडकी की शादी में एवं उसी घर में उसकी दीदी सत्यवती उर्फ झबली की लडकी की शादी में रात्रि 09 बजे चुलमाटी के कार्यक्रम में सहपरिवार गये थे।

उसी कार्यक्रम में गांव के हिमेन्द्र सतनामी भी गया था, जो मंजन लगाते हुए उसे बुलाकर तेरे बाप को मरवा दूंगा कहकर गाली गलौच करने लगा।

जब पार्थी के द्वारा मना करने पर तू कौन होता है कहकर उसे भी मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया।

मारपीट करने से उसके सिर एवं दाहिने हांथ के उंगली में चोंट आया हैं घटना को रिकेश टंडन, राज ढीढी एवं महेश जेण्ड्रे देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें